कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित “संवाद से विश्वास” कार्यक्रम में दिनांक 22 मई 2026 को लघु उद्योग भारती – जोधपुर प्रांत की ओर से सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, अंशधारकों एवं पेंशनभोगियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर EPFO से संबंधित सेवाओं एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में माननीय श्री अजित कुमार जी, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (ACC), राजस्थान आंचल, जयपुर ने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों एवं हितधारकों को PF, Pension, UAN, KYC, Claim प्रक्रिया तथा EPFO की नवीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
लघु उद्योग भारती – जोधपुर प्रांत की ओर से श्री दीपक माथुर जी (महामंत्री), श्री थानाराम जी (सचिव, बोरानाडा), श्री राकेश चोरड़िया जी (सचिव, महानगर) एवं श्री राजेंद्र दवे जी (महानगर) ने माननीय श्री अजित कुमार जी का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं उद्योग मालिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव साझा किए तथा EPFO की योजनाओं एवं सेवाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम ने उद्योग जगत एवं EPFO विभाग के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लघु उद्योग भारती – जोधपुर प्रांत सफल आयोजन हेतु EPFO विभाग एवं सभी सहभागी उद्योग प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।