औद्योगिक समस्याओं के समाधान एवं समन्वय को लेकर लघु उद्योग भारती की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

May 23, 2026
Hardwar,
UTTARAKHAND

दिनांक 22 मई 2026 को लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री श्री रोहित भाटिया जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व करते हुए नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर (हरिद्वार) के चेयरमैन श्री राजीव शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

बैठक के दौरान उद्योगों एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कई समसामयिक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों एवं फैक्ट्रियों में लगाए जा रहे नवीन स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं, फैक्ट्रियों के कचरा निस्तारण (Garbage Disposal) की व्यवस्था, श्रमिकों से संबंधित वर्तमान परिस्थितियों तथा भविष्य में श्रमिक समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही उद्योगों एवं प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर औद्योगिक वातावरण को अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में श्रमिक आंदोलनों एवं उत्पन्न अराजक परिस्थितियों के दौरान चेयरमैन श्री राजीव शर्मा जी द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग प्रदान किए जाने की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि प्रशासन एवं उद्योग जगत के बीच सकारात्मक सहयोग से ही क्षेत्र का संतुलित एवं सतत विकास संभव है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाना, उद्योगों के हितों की रक्षा करना तथा क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रभावी एवं सकारात्मक कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित त्यागी जी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री मनोज पुंडीर जी, जिला महामंत्री हरिद्वार श्री निखिल गोयल जी, सीमेंस के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री देवेंद्र शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार श्री विनय शर्मा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please