लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र द्वारा महिला उद्यमी सशक्तिकरण एवं व्यवसाय विकास कार्यशाला
लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र, जयपुर द्वारा महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष मार्गदर्शन एवं व्यवसाय विकास कार्यशाला का आयोजन 11 जून 2026 को सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा, जयपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, सरकारी योजनाओं एवं नए बाजारों से जुड़ने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत के अध्यक्ष श्री महेंद्र मिश्रा जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही MSME, DIC, DCH, EPCH, खादी ग्रामोद्योग एवं यूनियन बैंक के अधिकारी सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं तथा व्यवसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी देंगे।
प्रमुख विषय
- उद्यम रजिस्ट्रेशन एवं आर्टिसन कार्ड
- बैंक लोन एवं सरकारी योजनाएं
- डिजिटल मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग
- व्यवसाय विस्तार एवं नए बाजार
- निर्यात (Export) की जानकारी एवं प्रक्रिया
- विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र
विशेष अवसर महिला निर्माताओं के लिए
कार्यक्रम में सहभागी महिलाएं अपने 5 उत्पादों का प्रदर्शन (Display) कर सकेंगी तथा अपने उत्पादों एवं कौशल को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त करेंगी। यह मंच नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में भी सहायक होगा।
लघु उद्योग भारती ने सभी महिला इकाइयों की अध्यक्ष एवं सचिव महोदयाओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को इस कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।
सहभागिता एवं पुष्टि हेतु संपर्क:
📞 7568191306
अध्यक्ष: खुशी अग्रवाल
सेक्रेटरी: प्रियंका अग्रवाल
आइए, सीखें • जुड़ें • आगे बढ़ें और अपने व्यवसाय को नई पहचान दें।

