दुर्गापुर में औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी मुख्यमंत्री से कुछ नियमों में छूट देने की मांग

May 27, 2026
Kolkata,
WEST BENGAL

दुर्गापुर में औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी

मुख्यमंत्री से कुछ नियमों में छूट देने की मांग

दुर्गापुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर लघु उद्योग भारती मध्य बंग की ओर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत चिट्ठी लिखी गई है। संगठन ने बंद पड़े सार्वजनिक उपक्रमों और बड़े इस्पात कारखानों को फिर से चालू करने, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए नई औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराने तथा उद्योगों से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग उठाई है। मांगपत्र में अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को आसान करने,

कृषि विपणन कर वापस लेने तथा उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी अनुरोध किया गया है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रतन अग्रवाल ने कहा कि दुर्गापुर एक समय पूर्वी भारत का प्रमुख औद्योगिक केंद्र था, लेकिन कई उद्योग बंद होने और निवेश की कमी से क्षेत्र की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करे तो दुर्गापुर में फिर से रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा उद्योग को बढ़ावा देने हेतु सभी विभागों में ट्रेड लाइसेंस से संबंधित कार्यों में सरलीकरण करने की आवश्यकता है।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please