भिवाड़ी में नए आयकर कानून 2025 पर सेमिनार आयोजित, लघु उद्योग भारती की सक्रिय सहभागिता

May 30, 2026
Pali,
RAJASTHAN

भिवाड़ी में नए आयकर कानून 2025 पर सेमिनार आयोजित, लघु उद्योग भारती की सक्रिय सहभागिता

आज बीआईआईए सभागार, भिवाड़ी में आयकर विभाग द्वारा नए आयकर कानून 2025 के संबंध में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत एवं कर विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नए प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रियाओं तथा कर व्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की।

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम की ओर से अध्यक्ष सरजीत यादव, सचिव सीए आर.के. गुप्ता, अंचल उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, जिला समन्वयक संजय खन्ना तथा सदस्य सीए रोहित महावर, इन्द्रपाल शर्मा, प्रवीण लाम्बा, हरीश गौड़ और सुभाष यादव ने सहभागिता की। सेमिनार के दौरान प्रतिनिधियों ने नए आयकर कानून से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं तथा उद्योगों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अवसर पर लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम की ओर से आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त श्री डी.सी. मीणा का संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त भिवाड़ी के आयकर अधिकारी श्री अशोक गुप्ता, अलवर के आयकर अधिकारी श्री राम कुमार गुप्ता, श्री अनिल शर्मा एवं इंस्पेक्टर श्री अभिनव गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेमिनार ने उद्योग एवं आयकर विभाग के बीच संवाद को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नए आयकर कानून 2025 की बेहतर समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please