लघु उद्योग भारती की बैठक 22 को उदयपुर में

June 16, 2026
Jodhpur,
RAJASTHAN

 

जोधपुर / नवज्योति । लघु उद्योग भारती की पहल पर खनन पट्टों के सीमांकन एवं ड्रोन सर्वे संबंधी समस्याओं के समाधानके लिए 22 जून को उदयपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि लघु उद्योग भारती की पहल पर राजस्थान सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा खनन पट्टों क सीमांकन, क्लोजिंग एरर तथा ड्रोन सर्वे से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 22 जून दोपहर 2 बजे खनिज भवन उदयपुर में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से भी सहभागिता की व्यवस्था की गई है। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली, 2017 के नियम 84 एके अंतर्गत खनन पट्टों के सीमांकन, सर्वेक्षण एवं रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विसंगतियों तथा क्लोजिंग एरर के समाधान हेतु प्रस्तावित मानक संचालन प्रक्रिया पर लघु उद्योग भारती से जुड़े व अन्य खनन संगठनों, माइनिंग एसोसिएशनों, पट्टाधारियों एवं स्टॉक होल्डर्स से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please