लघु उद्योग भारती ने तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु बनाई कार्ययोजना

June 16, 2026
Ranchi,
JHARKHAND

लघु उद्योग भारती, तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र इकाई की बैठक लिब्रा स्केल प्रतिष्ठान के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती झारखंड के प्रदेश महामंत्री श्री बिनोद कुमार अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में जल जमाव, स्ट्रीट लाइट की कमी, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जियाडा के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया।

श्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से उद्योगों को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि लघु उद्योग भारती उद्यमियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी रूप से उठाती रहेगी।

तुपुदाना इकाई के अध्यक्ष श्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा तथा प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ नियमित संवाद बनाए रखेगा।

बैठक में राकेश राज, एस.पी. पांडेय, नीतू सिंह, अन्नू गुप्ता, आर. गुप्ता, तेजविंदर सिंह, रणधीर शर्मा, विनीत साबू, निशांत प्रकाश, सुधांशु कुमार एवं प्रकाश हेतमसरिया सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती की सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please