लघु उद्योग भारती (मध्य बंग) द्वारा रत्न अग्रवाल की अगुवाई में राज्य के पीडब्लयूडी मंत्री अजय पोद्दार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से एनएच-19 के जरिए सोनामुखी, बांकुड़ा, सिलमपुर, पानागढ़ को जोड़ने वाली दामोदर नदी पर फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया गया। साथ ही उनसे रेल मंत्रालय के समक्ष कई रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजना के प्रस्ताव पर विचार रखने का का निवेदन किया गया है। उन्होंने NH-19 के माध्यम से सोनामुखी, बांकुड़ा, सिलमपुर, पानागढ़ को जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के
जरिए दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के बीच सीधा और आसान संपर्क बनाकर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना। दुर्गापुर बैराज पर ट्रैफिक का भारी दबाव कम करना, कच्चे माल और तैयार सामान की तेजी से आवाजाही में मदद करना, जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत और यात्रा का समय कम होगा और इस इलाके में काम करने वाली इंडस्ट्रीज की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी। सिलामपुर बालूघाट से बालू ले जाने वाले सैकड़ों भारी-भरकम डंपर और ट्रेलर के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक अलग और सुविधाजनक रास्ता देना। वहीं मंत्री अजय पोद्दार ने आश्वासन दिया है कि इस प्रस्ताव को केंद्रीय रेल मंत्री समेत सभी अधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा।


