इंडिया स्टोनमार्ट के लिए रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के बीच हुआ त्रि-पक्षीय एमओयू युवाओं को रोजगार और रिकॉर्ड विदेशी खरीददारी पर जोर : राठौड़

June 17, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जयपुर, इंडिया स्टोनेमार्ट 2028 के आयोजन के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के बीच मंगलवार को त्रि-पक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के

विश्नोई, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, रीको एमडी सुरेश ओला एवं लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि सहित उद्योगपति मौजूद रहे। स्टोन मार्ट का आयोजन 17-20 फरवरी को होगा।

इसमें अधिक से अधिक देशों की सहभागिता के लिए 11 देशों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इंडिया स्टोनमार्ट के लिए लगभग 45,000 वर्गमीटर प्रदर्शनी क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान को औद्योगिक हब बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में से एक है। वर्ष 2028 के आयोजन को इससे भी भव्य रूप में आयोजित किया जाए। वर्ष 2028 में होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक देशों की भागीदारी, रिकॉर्ड विदेशी

खरीददारों, वैश्विक निवेशकों की सहभागिता, आधुनीकीकरण और स्टार्टअप्स पर जोर होना चाहिए। साथ ही, चीन, लंदन और इटली सहित अन्य देशों में होने वाली स्टोन प्रदर्शनियों की खूबियों का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। पत्थर उद्योग से जुड़े मशीन, डिजाइन आदि क्षेत्रों से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के, के. विश्नोई ने कहा कि राजस्थान में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की

गई है। राजस्थान में भी शीघ्र ही सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन शुरू होगा।

राज्य सरकार द्वारा हर वो छोटे से छोटा कदम उठाया जा रहा है, जिससे निवेश की प्रक्रिया आसान हो और अधिक से अधिक उद्योग लगे। इसी क्रम में करीब 34 नई नीतियां लागू की गई है। उन्होंने कहा स्टोन मार्ट-2026 का आयोजन ऐतिहासिक था।

लघु उद्योग भारती सरकार के साथ मिलकर देशहित में नीति-निर्माण का कार्य कर रहा है।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please