लघु उद्योग भारती भवन में गुरुवार को महिला उद्यमियों की निर्यात संवर्धन – कार्यशाला में महिलाओं को अपने उत्पाद घर से विदेश तक पहुंचाने के – लिए सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने – की जानकारी दी गई। भारतीय – एक्सपोर्टर फोरम के राष्ट्रीय सदस्य – कमलेश गहलोत ने कहा कि – गुणवत्ता, ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग से महिला उद्यमी वैश्विक बाजार में पहचान बना सकती है। स्वाति शर्मा ने निर्यात प्रक्रिया और आवश्यक प्रमाणन की जानकारी दी। मंजू सारस्वत ने महिला उद्यमियों को
सामूहिक प्रयासों से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। मधु विश्नोई ने सरकारी निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सारस्वत और आभार प्रियंका
त्यागी ने जताया। कार्यशाला में सीमा माथुर, राजकुमारी दवे, कंचन लोहिया, मोना हरवानी, स्वाति माथुर, ममता मनानी, उर्वशी भारद्वाज व अर्पिता शर्मा सहित कई महिला उद्यमियों ने भाग लिया।


