लघु उद्योग भारती (एलयूबी) ने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जम्मू के गंग्याल क्षेत्र में नई इकाई का गठन किया। सोमवार को आयोजित बैठक में नई इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई इकाई में राघव गुप्ता को अध्यक्ष, योगेश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेजस गुप्ता को उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता को महासचिव, रूद्र गुप्ता को सचिव तथा जसपान बिंद्रा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि नई इकाई के गठन से क्षेत्र के एमएसएमई उद्यमियों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
नई कार्यकारिणी ने उद्यमियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा उद्योगों के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।


