पर्यावरण संरक्षण के तहत खैरथल में वृक्षारोपण एवं परींडा वितरण कार्यक्रम संपन्न
आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब खैरथल मंडी एवं लघु उद्योग भारती खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण एवं परींडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 9:30 बजे लाला जयनारायण पांची देवी स्मृति उद्यान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब खैरथल मंडी के संस्थापक सदस्य लायन प्रदीप मलिक द्वारा वृक्षारोपण के साथ की गई। इसके उपरांत पक्षियों के लिए परींडे वितरित किए गए, जिससे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर लायन विनोद वलेचा, सर्वेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुभाष गोयल सहित लघु उद्योग भारती के सक्रिय सदस्य श्री अनमोल गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और समाज से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम प्रकृति के प्रति समर्पण और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

