विश्व पर्यावरण दिवस पर किशनगढ़ बास न्यायालय परिसर में तुलसी पौधों का वितरण एवं पक्षियों के लिए पानी

Event Date: 05/06/2025
Khairthal–Tijara,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती खैरथल, बार एसोसिएशन किशनगढ़ बास एवं उपखंड प्रशासन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर किशनगढ़ बास में तुलसी पौधे वितरित किए गए तथा पक्षियों के लिए पानी के परिंदे लगाए गए। यह कार्यक्रम आज प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें सभी न्यायिक अधिकारीगण, उपखंड अधिकारी, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला एवं सेशन कोर्ट खैरथल के शीघ्र खुलने पर खुशी व्यक्त की गई तथा राज्य सरकार का आभार प्रकट किया गया। नव नियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगदीश प्रसाद मीणा (ADJ नंबर दो) एवं नव नियुक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रणवीर सिंह (ACJM नंबर 1, जिला खैरथल तिजारा) का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगदीश प्रसाद मीणा, अति. जिला एवं सत्र न्यायाधीश न.1 श्री प्रशांत चौधरी, नव नियुक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रणवीर सिंह, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.2 श्रीमती नीतू रानी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती डॉ. रिमझिम, उप जिला कलेक्टर श्री मनीष कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव, लघु उद्योग भारती खैरथल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, व्यापार महा संघ किशनगढ़ बास के अध्यक्ष परमानंद लख्यानी, बार सचिव रविन्द्र जांगिड़, अपर लोक अभियोजक वीरेंद्र नरूका, अजीत जी राव, सुधीर गुप्ता, राजेश मिश्रा, अमित गौड़, सुनील यादव, प्रताप सैन, भानु अग्रवाल, राजेश कांवट सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please