राजस्थान सरकार और लघु उद्योग भारती द्वारा 9 से 11 नवंबर को आयोजित होने वाली "राइजिंग राजस्थान समिट" की पूर्व तैयारियों के तहत 24 अक्टूबर को ब्यावर में एक इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इस समिट का आयोजन गीता रिसोर्ट में रीको, जिला उद्योग केंद्र, जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र जी खड़गावत, और लघु उद्योग भारती ब्यावर मुख्य एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। समिट में नगर एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह जी खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ब्यावर श्री शंकर सिंह जी रावत, सोजत विधायक श्रीमती शोभा रानी जी चौहान, ब्यावर एसडीएम गौरव जी बुडानिया, एसपी श्याम सिंह जी, और नगर परिषद चेयरमैन नरेश जी कनोजिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस समिट में ब्यावर इकाई के 6 सदस्यों ने अपने उत्पादों के प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाए, और लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय समितियों में उनके प्रतिनिधित्व को दर्शाते हुए स्वागत बैनर भी प्रदर्शित किए गए। ब्यावर इकाई के अध्यक्ष श्री सचिन जी नाहर को मंच पर स्थान देते हुए राजस्थान सरकार द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया और उन्हें उदबोधन हेतु 5 मिनट का समय दिया गया। महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती अर्पिता जी शर्मा को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों द्वारा कुल 2845 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जो राजस्थान के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में लघु उद्योग भारती के 25 महिला सदस्य और 150 पुरुष उद्यमी उपस्थित रहे, साथ ही विजयनगर से लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विमल जी जैन सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा, जिसके समापन पर राजस्थान सरकार द्वारा सहभोज की भी व्यवस्था की गई।
धन्यवाद,
गगन भारद्वाज
उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई

