आज लघु उद्योग भारती द्वारा ब्यावरा में अपने अल्प प्रवास के दौरान संयोजक इकाई का गठन किया गया, जो संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ब्यावरा में 6 आजीवन सदस्यों का पंजीयन कर उन्हें संगठन से जोड़ा गया। साथ ही राजगढ़ में भी 4 नए आजीवन सदस्य बनाए गए, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। बैठक में तय किया गया कि आगामी 20 दिनों में ब्यावरा इकाई का पूर्ण गठन कर लिया जाएगा, जिसमें कम से कम 25 सक्रिय सदस्य शामिल रहेंगे। यह पहल क्षेत्र में लघु उद्योग भारती की जड़ों को मजबूत करने और स्थानीय उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने की दिशा में सार्थक साबित होगी। संगठन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक उद्यमी जुड़कर लघु उद्योगों के विकास और सशक्तिकरण में योगदान दें।

