लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई में अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का प्रवास
लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई के लिए बीता हुआ दिन अविस्मरणीय रहा, जब अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का स्नेहिल प्रवास प्राप्त हुआ। उनके आगमन ने समस्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
भाई साहब ने ब्यावर इकाई द्वारा संचालित छह वाटिकाओं का क्रमवार अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रत्येक वाटिका में सदस्यों के सहयोग और नियमित देखभाल की झलक देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
अपने संबोधन में भाई साहब ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल उद्योग और व्यापार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति दायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ब्यावर इकाई द्वारा विकसित और संजोई गई ये वाटिकाएँ आज पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

