मैककेन कंपनी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट आगर में स्थापना हेतु लघु उद्योग भारती आगर मालवा द्वारा महत्वपूर

Event Date: 20/05/2025
Agar Malwa,
MADHYA PRADESH

20 मई 2025 को लघु उद्योग भारती आगर मालवा के अथक प्रयासों से मैककेन कंपनी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट आगर में स्थापित करने के लिए कंपनी के सीईओ सहित आठ सदस्य आगर पधारे। आगंतुकों का स्वागत लघु उद्योग भारती आगर इकाई द्वारा पारंपरिक दुपट्टा, मोतियों की माला और बुके देकर भव्य रूप से किया गया। इसके बाद, एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक (ED) और उनकी टीम ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति में संभावित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, सभी अतिथियों को जिलाधीश महोदय से भेंट भी करवाई गई।

इस फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए लगभग 40 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी, जिसमें लगभग 1000 करोड़ रुपए की निवेश योजना शामिल है। कंपनी की ओर से कहा गया कि कुछ और विजिट शेष हैं, जिनके बाद इस परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। स्थल निरीक्षण और चर्चा के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने आगर में अपनी इकाई लगाने की स्पष्ट इच्छा व्यक्त की।

इस महत्वपूर्ण पहल में लघु उद्योग भारती आगर मालवा के अध्यक्ष ललित कोठारी और सहसचिव आनंद पाटीदार की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please