लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई का पुनर्गठन प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुसनेर इकाई की वार्षिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी के साथ ही संभाग के संयुक्त सचिव एवं ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्री राजेश देशमुख, संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्री सुभाष मण्डलोई, और शाजापुर इकाई अध्यक्ष श्री किशोर प्रजापति प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के पूजन और माल्यार्पण से हुई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत तिलक, पुष्पमाला और साफा पहनाकर किया गया। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात, दिनेश जी तिवारी ने इकाई का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
सुसनेर इकाई की नवीन कार्यकारिणी में संजय तिवारी को अध्यक्ष, बन्टी कारपेंटर को सचिव, और ईश्वरसिंह रलायती को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संयुक्त सचिव के पद पर जयराज शर्मा और अमित विश्वकर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में भावसिंह सरावत और रामकिशन बगड़ावत, मीडिया प्रभारी के तौर पर राकेश बिकुन्दिया और मुकेश पाटीदार नियुक्त हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तुलशीराम कारपेंटर, हरिओम विश्वकर्मा, तूफानसिंह चौहान, प्रेमसिंह टेलर, चतरसिंह सिसोदिया, चेतनसिंह सिसोदिया, और विष्णु प्रसाद को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विजय कारपेंटर, रतनलाल विश्वकर्मा, गणेश पुष्पद, मुकेश सिंह काँवल, विशाल जैन, और सोहन मीणा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कई सदस्य कार्यकारिणी में शामिल होकर संगठन की मजबूती में योगदान देंगे।
इस पुनर्गठन के माध्यम से लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई को और अधिक सशक्त बनाने तथा क्षेत्रीय विकास और सदस्य विस्तार को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

