लघु उद्योग भारती, आगर मालवा (म.प्र.) इकाई द्वारा मासिक बैठक एवं कार्यशाला का सफल आयोजन
आज दिनांक 27 मई 2025 को लघु उद्योग भारती, आगर मालवा (म.प्र.) इकाई की मासिक बैठक एवं एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डिजिटल सिग्नेचर निर्माण की प्रक्रिया तथा इससे जुड़े संभावित खर्चों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात एम.पी.आई.डी. से पधारे श्री निलेश सोलंकी ने प्लॉट आवंटन से संबंधित दस्तावेजों एवं प्रक्रिया का चरणबद्ध विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव श्री राजेश अरोड़ा ने भूखंड आवंटन प्रक्रिया, समय-सीमा, आवश्यक दस्तावेजों एवं नियमों की जानकारी देकर सदस्यों को समय रहते आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, जिनका उत्साह कार्यशाला की सफलता में परिलक्षित हुआ। बैठक का संचालन सह सचिव श्री आनंद पाटीदार ने कुशलतापूर्वक किया एवं श्री ललित कोठारी, अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती, आगर मालवा, की उपस्थिति में बैठक सार्थक रूप से संपन्न हुई।

