लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई द्वारा नवागत जिला महाप्रबंधक से सौहार्द्र भेंट
दिनांक 3 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिला महाप्रबंधक महोदय से सौहार्द्र भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट का उद्देश्य संगठनात्मक परिचय, औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत कराना और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर संवाद स्थापित करना रहा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेश देशमुख जागीरदार जी ने किया। इस अवसर पर सुसनेर इकाई के अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, सचिव इंजी. बंटी कारपेंटर, तथा सदस्यगण श्री विशाल जैन और श्री नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती की ओर से नवागत जिला महाप्रबंधक महोदय का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। संगठन ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में जिला प्रशासन और लघु उद्योग भारती के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जा सकेगी।

