लघु उद्योग भारती आगर इकाई की मासिक बैठक एवं कार्यशाला: औद्योगिक विकास पर व्यापक चर्चा

Event Date: 29/01/2025
Agar Malwa,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती आगर इकाई द्वारा मासिक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। कार्यशाला में एमपीआईडीसी से श्री रोहित मंडलोई (मैनेजर), मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से अधीक्षण यंत्री श्री राजेश हारोड़े, डीआईसी से श्री बौहरे जी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजेश अरोड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्री ललित कोठारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री महोदय ने उद्योगों के लिए विद्युत सुविधाओं, रियायतों एवं शुल्क छूट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, जबकि एमपीआईडीसी ने औद्योगिक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला में एमएसएमई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को इनका लाभ मिल सके। साथ ही, 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेने के लिए आगर इकाई के सदस्यों को आमंत्रित किया गया।

प्रदेश सचिव श्री राजेश अरोड़ा ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति एवं उद्योग विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही बताया कि लघु उद्योग भारती आगर इकाई के प्रयासों से पुराने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, विद्युत और डीसी बिल्डिंग सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। उद्यमियों से मध्य प्रदेश शासन की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना पर विशेष कार्यशाला आयोजित करने का आग्रह भी किया गया, जिसमें सभी 480 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में नगर के वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान किया गया, जिनमें श्री राजेश अरोड़ा (संरक्षक, आगर इकाई; जिला अध्यक्ष, स्टोन क्रेशर यूनियन; प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती एवं सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती ममता बरथरे (सिलाई प्रशिक्षण एवं बेडशीट निर्माण उद्यमी) एवं श्रीमती सुनीता ईश्वर (ग्राम खजुरी कानड़, शहद निर्माण उद्यमी) प्रमुख रहे।

इस कार्यशाला में 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, और उज्जैन इकाई के अध्यक्ष श्री गिरिश जायसवाल एवं ताजपुर इकाई के अध्यक्ष श्री गौरव चौहान ने भी कार्यशाला में भाग लिया और मार्गदर्शन प्रदान किया।

ललित कोठारी
अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती आगर इकाई

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please