लखनऊ में खाद्य प्रसंस्करण सचिव श्री वी.एल. मीना के साथ उद्यमियों की बैठक – काशी के बकाया अनुदान जारी करने का निर्देश
लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत की पहल पर श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव श्री वी.एल. मीना से लखनऊ स्थित कार्यालय में मिला। बैठक का मुख्य उद्देश्य काशी क्षेत्र में वर्षों से लंबित नए उद्योगों के अनुदान के विषय में चर्चा करना था।
वार्ता के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एक उद्यमी का ₹8,56,000 की पहली किस्त जारी करने के आदेश सचिव श्री मीना द्वारा तत्काल दिए गए। इस निर्णय से प्रतीत होता है कि विभाग उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और समाधान हेतु तत्पर है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती अवध प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल, बृजेश गुप्ता जी, तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उपनिदेशक श्री वाय.एस. चौहान भी उपस्थित रहे। बैठक में अनुदान से जुड़ी अन्य फाइलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
श्री वी.एल. मीना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शेष अनुदान भी आगामी एक माह के भीतर स्वीकृत करवा दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय उद्योगों को नई गति और मजबूती मिलेगी।
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत इस बैठक को उद्योगहित में एक बड़ी सफलता मानते हुए शासन-प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करता है।

