लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के तत्वावधान में श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुडे जी के साथ चंदौली स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान पडाव से रामनगर के मध्य प्रस्तावित छह लेन सड़क निर्माण के संदर्भ में चर्चा हुई, जिसमें उद्यमियों ने अपनी भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजे की समस्या को प्रमुखता से रखा। जिलाधिकारी महोदय ने उद्यमियों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान व मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर, श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या का जिलाधिकारी नियुक्त किए जाने पर लघु उद्योग भारती चंदौली इकाई की ओर से
श्री राकेश कांत राय (अध्यक्ष, चंदौली) एवं श्री डब्ल्यू राय (महामंत्री, चंदौली) ने जिलाधिकारी महोदय को सप्रेम शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं।
यह बैठक जिले के औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
– लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत

