विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी स्थित एमएसएमई विभाग के सहायक निदेशकगण – श्री राजेश चौधरी, श्री वी. के. राणा, श्री रितेश बरनवाल – सहित विभागीय अधिकारियों और उद्यमियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर एमएसएमई विभाग, औद्योगिक स्थान, चाँदपुर, वाराणसी के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उद्यमियों की जिम्मेदारी को सशक्त बनाना और सतत विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाना था। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

