लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा पिछले 8 वर्षो से लगातार लंबित टूल रूम स्थापना की मांग की जा रही थी संगठन के प्रयासों से 20 एकड़ जमीन सरकार ने एमएसएमई विभाग को टूल रूम निर्माण के लिए उपलब्ध कराया है जिससे पूर्वांचल के युवाओं को टेकनिकल ट्रेनिंग मिलेगा और वाराणसी के उद्योगों को स्किल्ड कारीगर मिलेगे,संगठन के इस कार्य से प्रभावित होकर श्री आर के राय एडिशनल कमिश्नर msme (विकास आयुक्त) नई दिल्ली ने लघु उद्योग भारती के वाराणसी कार्यालय में आकर सभी पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर संगठन को भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया

