वाराणसी में आयोजित निर्यात सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार सारंगी, महानिदेशक, विदेश व्यापार (भारत सरकार) ने भाग लिया। इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र, दुपट्टा, और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और निर्यात के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
सम्मेलन में श्री संतोष सारंगी ने लघु उद्योग भारती संगठन को निर्यात से संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सभी अड़चनों को दूर करेगी। इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण अधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिनमें के सोनी (जॉइंट डीजीएफटी), अजय सहाय (डायरेक्टर जनरल, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन – FIEO), अश्वनी कुमार (अध्यक्ष, FIEO), और पवन अग्रवाल (डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश EPC) शामिल थे।
यह सम्मेलन निर्यातकों को उनके सामने आ रही चुनौतियों के समाधान में सहायता प्रदान करने और सरकार के समर्थन के प्रति विश्वास दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

