लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत द्वारा आज श्री अजय गुप्ता जी, सहायक आयुक्त उद्योग एवं श्री वी. के. वर्मा जी, सहायक आयुक्त उद्योग (जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, वाराणसी) से शिष्टाचार भेंट कर उद्यमियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन की ओर से दोनों अधिकारियों को लघु उद्योग भारती की पत्रिका भी भेंट की गई। संगठन ने आग्रह किया कि नए उद्योग स्थापित करने पर मिलने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया में आ रही देरी को गंभीरता से लिया जाए और उद्यमियों को समय पर सब्सिडी का लाभ दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई उद्यमी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनके उद्योग संचालन में कठिनाइयां आ रही हैं। संगठन ने अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र निदान का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे न केवल उद्यमियों को राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत ने एक बार फिर अपने राष्ट्रवादी विचार और उद्यमियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए, इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा।

