लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से नए उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने पर मिलने वाली अनुदान राशि के वितरण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित अनुदान योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने से नए उद्यमियों को आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लघु उद्योग भारती काशी प्रांत सरकार से जल्द से जल्द अनुदान राशि जारी करने की मांग करेगा, ताकि नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके और वे अपने उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में योगदान दे सकें। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो लघु उद्योग भारती चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी शुरू कर सकती है। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर उद्यमियों के हित में इस मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

