“एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत आज गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र के सेक्टर-11 (आवासीय योजना) की ग्रीन बेल्ट में लघु उद्योग भारती एवं गीडा के सदस्यों द्वारा सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष श्री दीपक कारीवाल, महासचिव श्री सुधांशु टिबरेवाल एवं श्री विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री आर. डी. पांडे, एसडीएम श्री अनुपम मिश्रा, AGM प्रॉपर्टी श्री कैलाश जी सहित गीडा के अन्य अधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और हरियाली के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें स्थानीय प्रशासन और औद्योगिक प्रतिनिधियों की एकता ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

