लघु उद्योग भारती,कन्नौज की प्रथम प्रस्तावना बैठक कन्नौज के प्रमुख इत्र उद्यमियों के साथ सम्पन्न हुई।
कन्नौज के प्रवास पर रहे लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामन्त्री श्री गौरव मित्तल द्वारा बैठक मे उपस्थित उद्यमियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां व उद्देश्यों से अवगत कराया साथ ही उपस्थित उघमियो द्वारा उद्योग से जुडी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कन्नौज मे सर्वसम्मति से जिलासंयोजक व जिला सहसंयोजक के लिए श्री पवन त्रिवेदी व श्री नवीन प्रकाश गुप्ता( गुड्डा) का नाम प्रस्तावित किया गया।
आगामी 28 जुलाई को कानपुर संभाग की बैठक मे लघु उद्योग भारती, कन्नौज से भी उद्यमीगण सहभागिता करेंगे।
बैठक मे मुख्य रूप से यतीश स्वरुप सक्सेना,रामजी अग्रवाल, मनोज कुमार कनौजिया,अमिताभ वाजपेयी,सौरभ पाठक,ब्रजेश कुमार दुबे,कमल मल्होत्रा, सुधांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आकाश जैन, अंकित जैन आदि उपस्थित रहे।

