lub_बरेली इकाई द्वारा #FSSAI के नियमानुसार लगातार चौथी बार खाद्य इकाईयों के कर्मचारियों हेतु ESIC के अस्पताल में 7 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर माननीय सांसद एवं पूर्व मन्त्री श्री संतोष गंगवार जी, वन राज्य मंत्री डा० अरुण जी, मीरगंज विधायक डा० डी सी वर्मा जी, ESIC के राष्ट्रीय समिति के स्थाई सदस्य डा० केशव अग्रवाल जी, #LUB के बृज संभाग अध्यक्ष श्री एस के सिंह जी, इकाई अध्यक्ष उन्मुक्त सम्भव शील जी, महासचिव आशुतोष शर्मा जी, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल जी तथा लगभग 20 अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पहले दिन 57 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होकर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

