केंद्रीय बजट 2025: MSME हितैषी नीतियों पर परिचर्चा में लघु उद्योग भारती आगरा की अहम भागीदारी

Event Date: 15/02/2025
Agra,
UTTAR PRADESH

केंद्रीय बजट 2025 पर परिचर्चा में लघु उद्योग भारती आगरा की अहम भागीदारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "केंद्रीय बजट 2025" पर परिचर्चा कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती आगरा के जिलाध्यक्ष श्री गिर्राज कुशवाह जी ने बजट 2025 के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए MSME हितैषी नीतियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा और देश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। खासतौर पर 12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स की घोषणा छोटे और मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। इसी तरह, CGTMSE योजना की लिमिट 10 करोड़ तक बढ़ाना एक क्रांतिकारी कदम है, जो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को वित्तीय मजबूती देने में सहायक होगा। आगरा को ग्रीनफील्ड स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय भी उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक साबित होगा, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री भानु महाजन जी एवं जिलाध्यक्ष श्री गिर्राज कुशवाह जी ने की, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने MSME क्षेत्र की मजबूती के लिए इस बजट में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

इस कार्यक्रम में आगरा के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, फतेहपुर सीकरी के सांसद श्री राजकुमार चाहर जी, विधायक श्री विजय शिवहरे जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता जी समेत भाजपा एवं लघु उद्योग भारती के कई प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस परिचर्चा के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय बजट 2025 MSME सेक्टर के लिए एक मजबूत सहारा बनेगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लघु उद्योग भारती इन उद्योग-हितैषी फैसलों का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि आने वाले समय में ये नीतियां भारत के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को आगे बढ़ाने में सहायक बनेंगी। MSME सशक्त, भारत समृद्ध – इसी संकल्प के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please