लघु उद्योग भारती एवं सिडबी का संयुक्त कार्यक्रम अलीगढ़ में सम्पन्न
लघु उद्योग भारती एवं भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के संयुक्त तत्वावधान में आज अलीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर सिडबी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोज मित्तल मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ महाप्रबंधक श्री राजीव ने उपस्थित उद्यमियों को सिडबी की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल, अलीगढ़ इकाई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ में सिडबी की नई शाखा का उद्घाटन भी किया गया। इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्रीय उद्यमियों को त्वरित और सुलभ वित्तीय सहयोग उपलब्ध होगा।
इस मौके पर श्री मनोज मित्तल ने कहा –
“सिडबी का उद्देश्य एमएसएमई को प्रोत्साहित करना और उनकी जरूरत के अनुसार वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है।”

