आज दुहाई, गाजियाबाद स्थित एचएलएम कॉलेज में लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद जिला एवं इसकी छैओं औद्योगिक क्षेत्र इकाइयों की योजना-समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्योगों की समस्याओं, संगठन की आगामी योजनाओं और कर्मचारियों के कौशल विकास प्रशिक्षण के विषय पर विचार-विमर्श हुआ। भोजपुर और ट्रोनिका सिटी में भी शीघ्र ही दो नई इकाइयों के गठन की योजना की तैयारी के विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल और आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र गोयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता जी ने किया। जिसमे राजीव शर्मा, बृजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुनील त्यागी, सतेंद्र गौतम, राजू गर्ग, एचके अग्रवाल एवं अन्य दायित्ववान उद्यमी सदस्यों ने हिस्सेदारी की। कार्यक्रम के होस्ट एचएलएम कॉलेज की तरफ से श्री धीरज शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

