लघु उद्योग भारती गाजियाबाद की टीम ने आज महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव, श्री आलोक कुमार जी से मुलाकात की। इस अवसर पर टीम ने प्रमुख सचिव महोदय को मोदीनगर और मुरादनगर के बुनकरों की विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
प्रमुख सचिव महोदय ने इन मुद्दों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह बैठक गाजियाबाद के उद्यमियों और बुनकरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही

