लघु उद्योग भारती गाजियाबाद की सभी इकाइयों की बैठक का सफल आयोजन

Event Date: 24/12/2024
Ghaziabad,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती गाजियाबाद की सभी इकाइयों की बैठक का सफल आयोजन

लघु उद्योग भारती जिला गाजियाबाद की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संभाग अध्यक्ष आदरणीय श्री राजकुमार शर्मा जी और मंडल अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बैठक में सभी इकाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।

संभाग अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए सभी सदस्यों को अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने सभी मुद्दों का निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक में आगामी 12 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले संभावित क्षेत्रीय सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि जिला गाजियाबाद से कुल तीन बसें सम्मेलन में भागीदारी के लिए लखनऊ भेजी जाएंगी।

इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, मंडल महामंत्री श्री पंकज गोयल, जिला अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता, मोहननगर इकाई से श्री मनोज शर्मा एवं श्री संजय टिबरेवाल, दुहाई से श्री सुनील त्यागी, श्री अमित अरोड़ा और श्री विकास गुप्ता, मोदीनगर (सिखेड़ा रोड) से श्री हरिकिशन अग्रवाल, श्री एन.पी. सक्सेना और श्री गौरव गुप्ता, मुरादनगर से श्री राजकुमार गर्ग, श्री रमन गोयल और श्री अशोक गुप्ता, तथा गाजियाबाद से श्री बृजेश अग्रवाल जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

यह बैठक न केवल सामूहिक समस्याओं को समझने का अवसर थी, बल्कि आगामी क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एकजुटता का प्रतीक भी रही।

दीपक गुप्ता
जिला कोषाध्यक्ष
लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद

 

 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please