उद्योगपुरम स्थित श्री पंकज कुमार जैन के प्रतिष्ठान यूजीएस पब्लिकेशनस प्रा.लि. पर #लघुउद्योगभारती #मेरठ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा #लघुउद्योगभारती के संभाग महासचिव श्री राजकुमार शर्मा जी को #msme फैसिलिटेशन काउंसिल का सदस्य नामित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी गई। श्री राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में सभी की भूमिका महत्त्व पूर्ण हैं। हम सभी को निज की भावना से उठकर सर्व हित की भावना से काम करना है। इस अवसर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और उद्योग परिचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं एवम उनके निस्तारण पर भी चर्चा हुई। इसी मध्य डीजल जनरेटर पर लगाए जा रहे प्रतिबंध का मुद्दा भी उठा तथा इसके पुरजोर विरोध करने का तय किया गया। सभा का संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज जैन द्वारा किया गया।इस अवसर सर्व श्री अर्पित जैन,अनिरुद्ध सिंघल, सुनील मित्तल, रूपक जैन पंकज गोयल, अंकुश गोयल हिमांशु शर्मा, अमित रस्तौगी, अमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

