बैठक का सारांश – 26 जुलाई 2025, मेरठ
आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को मुख्य अभियंता, कार्यालय विक्टोरिया पार्क मेरठ-1/2 की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता वि.न.वि.म. मेरठ, अधीक्षण अभियंता वि.वि.म. मेरठ, अधिशासी अभियंता 11 के.वी. नार्थ एवं साउथ तथा क्षेत्र के सम्मानित उद्योग बंधु उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्युत से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। सभी अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उद्योग बंधुओं ने विद्युत विभाग द्वारा इस प्रकार की संवादात्मक बैठक आयोजित करने तथा समाधान की दिशा में तत्परता दिखाने हेतु सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और इससे विद्युत विभाग तथा उद्योगजगत के बीच बेहतर समन्वय की भावना को बल मिला।

