लघु उद्योग भारती और SIDBI का ऐतिहासिक सहयोग
लघु उद्योग भारती और SIDBI के बीच सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मेरठ में SIDBI की नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मार्श रिसोर्ट में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लघु उद्योग भारती की मेरठ, दुहाई, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मोदी नगर, और सरधना इकाइयों के लगभग 150 से अधिक सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में SIDBI के CMD श्री मनोज मित्तल, श्री राजीव कुमार, श्री स्वप्निल साहिल, मेरठ के उपायुक्त उद्योग श्री दीपेंदर, और लीड बैंक मैनेजर एस के मजूमदार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इसे विशेष बनाया।
लघु उद्योग भारती के विभिन्न इकाई प्रमुखों और प्रतिनिधियों में मेरठ मंडल महासचिव श्री पंकज गोयल, मोदी नगर अध्यक्ष श्री सत्येंद्र गौतम, मुज़फ्फरनगर इकाई अध्यक्ष श्री राजेश जैन, दुहाई इकाई अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी, मेरठ इकाई महामंत्री श्री अर्पित जैन, और सरधना इकाई संयोजक श्री अवनीश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष श्री राज कुमार शर्मा और महासचिव श्री पंकज गोयल को SIDBI की ओर से प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती और SIDBI के बीच हुए MOU की घोषणा की गई, जो उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
यह कार्यक्रम लघु उद्योगों और बैंकिंग क्षेत्र के बीच सामंजस्य स्थापित करने और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

