लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर प्रतिनिधि मंडल की राज्य कर विभाग अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण वार्ता
लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 श्री हरिराम चौरसिया, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 श्री आर. पी. मल्ल, डिप्टी कमिश्नर श्री आर. के. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कर प्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कर विभाग उद्यमियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगा और किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन, महामंत्री श्री अर्पित जैन, श्री सौरभ सिंहल, श्री विमल अग्रवाल, श्री मुकेश जैन, श्री विकास अग्रवाल सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे। इस वार्ता से उद्यमियों में विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

