आज रामपुर में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु बैठक में लघु उद्योग भारती इकाई रामपुर के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गोयल, जिला सचिव शलभ गोयल और कोषाध्यक्ष हरीश गोयल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शलभ जी ने एक स्थानीय व्यापारी की समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के रास्ते में लगे पेड़ों के कारण बार-बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है, जिससे दो बार बिजली पोल भी टूट चुके हैं। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा चकरोड पर कब्जा कर लगभग 4 फीट सड़क काट ली गई है, जिससे उद्योगिक कार्यों में बाधा आ रही है और व्यापारी लगातार परेशान हो रहा है।
इस पर जिलाधिकारी महोदय और कप्तान साहब ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को फोन कर शाम तक इन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु उद्योग भारती को यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सूचित करें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन उद्योगपतियों और छोटे उद्यमियों के साथ मिलकर उनके कार्यों में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर करने के लिए तत्पर है।

