आज लघु उद्योग भारती इकाई रामपुर के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त उपयुक्त उद्योग श्री अनुराग यादव जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें लघु उद्योग भारती का पटका पहनाकर रामपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक के दौरान जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने उद्योगों के समक्ष आ रही प्रमुख समस्याओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, आधारभूत सुविधाओं तथा नीतिगत सहयोग से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
उपयुक्त उद्योग महोदय ने उद्योग हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। लघु उद्योग भारती इकाई रामपुर ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि संगठन निरंतर उद्योगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाता रहेगा तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रयासरत रहेगा।
धन्यवाद।
लघु उद्योग भारती इकाई रामपुर

