आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती बिजनौर इकाई के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औद्योगिक क्षेत्र बिजनौर के परिसर में लगभग 500 वृक्षों का वृक्षारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हराभरा बनाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में इकाई के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरणीय प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

