लघु उद्योग भारती उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष श्री अनुपम गुप्ता जी के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह जी आईएएस के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी, संरक्षक देवेंद्र कुमार बंसल जी, संरक्षक सुधाकर अग्रवाल जी, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी मुकेश शर्मा जी, सोम गोयल जी, अजय शर्मा जी, आशीष भारद्वाज जी, मनजीत अरोड़ा जी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी ने प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना में सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधिक डेवलपमेंट चार्जेस चार्ज करने, पिलखनी उद्योग क्षेत्र में काफी ज्यादा बिजली के कट लगने एवं लघु उद्योग भारती के उद्यमी सदस्य अजय शर्मा के उद्योग के नामांतरण में विलंब इत्यादि की समस्याओं को प्रमुखता से औद्योगिक विकास आयुक्त के समक्ष रखा।
संरक्षक देवेंद्र कुमार बंसल के द्वारा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की ड्रेनेज, पेयजल आपूर्ति, पुलिस चौकी, अंबाला रोड से पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाने एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के शीघ्र पूरा करने की मांग की।
औद्योगिक विकास आयुक्त द्वारा लघु उद्योग भारती के सदस्य अजय शर्मा के नामांतरण प्रकरण के तुरंत निस्तारण के निर्देश बैठक में उपस्थित उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव जी को दिए एवं सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधिक डेवलपमेंट चार्जेस चार्जिंग करने के मुद्दे पर शासन स्तर पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया एवं पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले विद्युत कट की समस्याओं पर भी बैठक में उपस्थित क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।

