आज लघु उद्योग भारती जिला हरिद्वार के तत्वाधान में " आम सभा और होली मिलन समारोह " का कार्यकर्म का आयोजन किया गया।
कार्यकर्म में प्रदेश के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी और प्रदेश संयोजक(लघु उद्योग प्रकोष्ठ, भाजपा) श्री राहुल देव जी का स्नेहपूर्ण सानिध्य प्राप्त हुआ।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मनोज पुंडीर जी और मंच संचालन जिला महामंत्री(ग्रामीण) श्री अशोक शुक्ला जी द्वारा किया गया।
साथ ही जिले की कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा प्रदान किए गए।
प्रांत प्रचारक श्री रोहित भाटिया जी और प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा उद्योग से जुड़े बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और सुझाव दिए गए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अंत में सभी के द्वारा फूलो की होली खेलकर आपस में शुभकामनाएं प्रेषित करी गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज जी, महामंत्री निखिल जी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कुलदीप जी, जिला महामंत्री ग्रामीण अशोक जी, जिला कार्यकारणी सदस्य और अति सम्मानित लघु उद्योग भारती के सदस्यगण उपस्थित रहे।

