लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल 2025 को लिटिल इटली रेस्टोरेंट, उदयपुर में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत महिला इकाई द्वारा 10 नए सदस्यों का स्वागत किया गया और सभी का पारंपरिक ओढ़नी ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
बैठक के दौरान एक विशेष आयोजन के तहत उन वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने 13 वर्ष पूर्व उदयपुर महिला इकाई की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस गरिमामयी अवसर पर कुल 40 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसने बैठक को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
बैठक के समापन पर, हाल ही में घटित पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए, सभी उपस्थित सदस्यों ने मृतक हिंदुस्तानियों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

