लघु उद्योग भारती, सुखेर इकाई की वर्तमान कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक बुधवार को मार्बल भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत इकाई अध्यक्ष श्री विजय गोधा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रमों तथा नई सदस्यता लक्ष्य की जानकारी के साथ हुई। इस बैठक में इकाई के वरिष्ठ सदस्य श्री महेंद्र मांडावत, श्री कपिल सुराणा, उदयपुर इकाई के महामंत्री श्री शुभम डांगी, डॉ. हितेष पटेल, श्री मुकेश सिन्हा, श्री नीरज शर्मा, श्री दीपक जैन, श्री आदर्श जैन, श्री नितेश जैन, पवन जैन, श्री पीयूष सुखवाल, श्री अमर सिंह, श्री प्रवीण कोठारी सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई, साथ ही नए सदस्य बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा, किसी विशेष विषय पर सेमिनार आयोजन तथा वंदे गंगा अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
यह बैठक संगठन की गतिविधियों को दिशा देने तथा सेवा एवं सशक्तिकरण के कार्यों को और गति देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।

