लघु उद्योग भारती सूखेर इकाई, उदयपुर की मासिक कार्यकारिणी बैठक आज मार्बल भवन, चित्रकूट नगर में आयोजित की गई। बैठक में प्रांत सह सचिव श्री अभिजीत जी, संरक्षक श्री मांगीलाल लुनावत, महानगर महासचिव श्री शुभम डांगी, उपाध्यक्ष श्री कलित भंडारी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कटारिया, पूर्व महासचिव श्री कपिल सुराना, इकाई अध्यक्ष श्री विजय गोधा, पूर्व अध्यक्ष श्री रोबिन सिंह, महासचिव श्री हिमांशु मेहता, उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा व श्री दीपक जैन, कोषाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन चित्तौड़ा, श्री अमर सिंह और श्री नितेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार एवं गतिविधियों को लेकर गंभीर मंथन हुआ। मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को गति देने, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने, संगठनात्मक सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने तथा इकाई के सदस्यों के लिए बैनर आदि प्रचार सामग्री तैयार करने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

