लघु उद्योग भारती, उदयपुर द्वारा आयोजित आज की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री श्री के. के. विश्नोई का उदयपुर एयरपोर्ट पर गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य शाखा के कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया, सूखेर इकाई अध्यक्ष विजय गोधा, मादडी इकाई अध्यक्ष सुसीम सिंघवी और सचिव अरविंद मेहता ने मंत्री जी का अभिनंदन कर उनका स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण से किया।
स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को लघु उद्योग भारती की गतिविधियों, उपलब्धियों और उदयपुर जिले में उद्योग जगत के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

