<p><span style="background-color:rgb(255,255,255);color:rgb(5,5,5);">लक्ष्मी चंद जी जैन और पुखराज जी जैन के आवास पर लघु उद्योग भारती की तरफ से श्रीमान ताराचंद जी गोयल और श्रीमान पवन जी गोयल के उपस्थिति में झालावाड़ महिला इकाई की स्थापना हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं की लघु उद्योग भारती में शामिल होने के लिए उनकी जिज्ञासाओं को समझा गया और उनकी संदेहों को दूर किया गया। महिला इकाई की शीघ्र स्थापना के प्रण के साथ बैठक विसर्जित की गई।</span></p>

